2, और 3 साल पहले हुए चुनाव में अधिग्रहित वाहनों का भुगतान 30 तक आवदेन करने पर होगा

2 days ago 1
ARTICLE AD BOX
छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 24 मार्च । तीन साल पहले हुए विधानसभा और दो साल पहले लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित वाहनों का भुगतान जिला प्रशासन अब करने जा रहा है। इसके लिए 30 मार्च तक वाहन मालिक आवेदन कर सकते हैं। रायपुर जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों तिल्दा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग एवं अभनपुर में निर्वाचन कार्य हेतु वाहन अधिग्रहित किए गए थे। जिला निर्वाचन कार्यालय, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक कई वाहन मालिक अपने वाहनों (स्कूल बस, विश्वविद्यालय बस एवं छोटे वाहन जैसे स्कॉर्पियो, इनोवा आदि) का भुगतान प्राप्त करने हेतु कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए हैं। ऐसे सभी वाहन मालिक 30 मार्च को दोपहर 2 बजे तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय रायपुर के कक्ष क्रमांक 9 में उपस्थित होकर निर्वाचन पर्यवेक्षक से संपर्क करें तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। भुगतान प्राप्त करने हेतु वाहन मालिकों को अपने साथ वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र (आर.सी. बुक), वाहन अधिग्रहण आदेश, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी नंबर तथा बैंक विवरण के लिए कैंसल चेक लाना अनिवार्य है। निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित नहीं होने की स्थिति में संबंधित भुगतान राशि शासन को चालान के माध्यम से जमा कर दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित वाहन मालिक की होगी।
Read Entire Article