प्रशासन का विशेष जांच अभियान जारी
रायपुर, 24 मार्च।गर्मी के मौसम में गुणवत्ताहीन पेय पदार्थों की बिक्री राजधानी शहर में धड़ल्ले से हो रही है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन अमले ने
भाठागांव स्थित मेसर्स टीएससी सन्स एक्वाईन से ड्रिंकिंग वाटर के दो नमूने लिए गए। इसी प्रकार अग्रसेन चौक स्थित मेसर्स सिद्धार्थ मिनरल्स से होमिप्योर पेकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर तथा अवंती विहार कॉलोनी स्थित मेसर्स सन प्रोडक्ट्स से सन एक्वा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बोरियाकला स्थित मेसर्स महेश गृह उद्योग से पैकेज्ड लिचि ड्रिंक एवं मेसर्स मीनाक्षी बेवरेजेस से मांगल्य ड्रिंकिंग वाटर नमूने लिए गए।
सभी नमूनों की गुणवत्ता जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जिन फर्मों के नमूनों के परिक्षण में कमियां पाई गई हैं, उन्हें सुधार हेतु इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। यदि परीक्षण के दौरान कोई भी नमूना अमानक या असुरक्षित पाया जाता है, तो संबंधित फर्मों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।