न्यूयॉर्क टाइम्स, रॉयटर्स और इसराइल के चैनल 12 की रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अमेरिका ने पाकिस्तान के ज़रिए ईरान को 15 सूत्रीय प्लान सौंपा है.
इन रिपोर्ट्स में अज्ञात सूत्रों का हवाला दिया गया है. बीबीसी ने इस दस्तावेज़ को नहीं देखा है और इन ख़बरों की पुष्टि करने की कोशिश कर रहा है.
पाकिस्तान ने इससे पहले जंग में शामिल देशों के बीच शांति वार्ता की मेज़बानी की पेशकश की थी.
चैनल 12 के मुताबिक़, अमेरिका ने ईरान के सामने जो मांगें रखी हैं, उनमें होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला रखने और उसे एक मुक्त समुद्री क्षेत्र घोषित करने की बात शामिल है.(bbc.com/hindi)