आरसीबी को आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले समूह ने इतनी रक़म में ख़रीदा

1 day ago 1
ARTICLE AD BOX
आदित्य बिड़ला ग्रुप (एबीजी) के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम (कंपनियों का समूह) ने मंगलवार को आईपीएल फ़्रेंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी ख़रीद ली है. इसके लिए कंसोर्टियम ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से 1.78 अरब डॉलर (क़रीब 16,706 करोड़ रुपये) में डील की. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस समूह में आदित्य बिड़ला ग्रुप के अलावा ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी बीएक्सपीई, बोल्ट वेंचर्स और मीडिया समूह टाइम्स ऑफ़ इंडिया शामिल हैं. बीएक्सपीई के सीईओ विरल पटेल हैं, जबकि बोल्ट वेंचर्स अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्ज़र की कंपनी है. यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा, अपने निदेशक मंडल की बैठक के बाद कंपनी ने आज यह घोषणा की है कि उसने अपने पूरे मालिकाना हक़ वाली सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के लिए एक कंसोर्टियम के साथ अंतिम समझौते किए हैं. आरसीबी की इस डील के अलावा बीते दिन आईपीएल की एक अन्य फ़्रेंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से जुड़ी ख़बरें भी आईं. आरसीबी की डील पर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा, यह राशि राजस्थान रॉयल्स को मिली रक़म से बहुत ज़्यादा नहीं है, लेकिन यह एक अलग तरह का इकोसिस्टम है, जहां किसी फ़्रेंचाइज़ी की आय और खर्च लगभग बराबर होते हैं. इसलिए कुछ ही घंटों के भीतर आईपीएल में 3.4 अरब डॉलर के सौदे हुए हैं. (bbc.com/hindi)
Read Entire Article