ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने पाकिस्तान और अरब देशों का ज़िक्र कर क्या कहा

1 day ago 1
ARTICLE AD BOX
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने अमेरिका और इसराइल के साथ जारी जंग को लेकर पाकिस्तान, तुर्की, इराक़, लेबनान, मिस्र और अरब देशों का ज़िक्र करते हुए एक बयान दिया है. पेज़ेश्कियान ने कहा, आज हम दुनिया के कई देशों के लोगों को जागते हुए देख रहे हैं. पाकिस्तान, तुर्की, इराक़, लेबनान, मिस्र और अरब देशों के लोग अमेरिका, इसराइल और उनके अपराधों के प्रति अपनी नाराज़गी को मुखरता से व्यक्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा, दुनिया के स्वतंत्र लोग ज़ायनिस्टों के साथ नहीं हैं. क्षेत्र में स्थिरता केवल सहयोग और देशों की इच्छा के सम्मान के ज़रिए ही संभव है. ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्तान ने शांति वार्ता के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है. इस बीच, अमेरिकी और इसराइली मीडिया की कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिका ने समझौते के लिए पाकिस्तान के ज़रिए ईरान को 15 सूत्रीय प्लान सौंपा है.(bbc.com/hindi)
Read Entire Article