रायपुर, 24 मार्च।एपीके फाइल को क्लिक करते ही साइबर ठग ने आनलाइन बैंकिंग एकाउंट से 4.65 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया।
राजेन्द्र नगर पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है। न्यू राजेन्द्र नगर निवासी कमल शादिजा 40 के मोबाइल पर बीते 10 मार्च को सुबह 10.30 बजे
7237864003 सेवाट्सएप पर एक एपीके फाइल आया। उत्सुकता से उसके लिंक को कमल ने क्लिक किया। उसके बाद 11 मार्च की शाम 7 बजे तक अज्ञात व्यक्ति ने कमल के बैंक अकाउंट से 4.65 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया। आज इसका अहसास होने पर कमल ने दोपहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने साइबर एक्ट की धारा 66 डी और 318-4 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।