रायपुर, 24 मार्च। रायपुर पुलिस ने ओडिशा और महाराष्ट्र के छह जिलों में रेड कार्रवाई की। इस दौरान छह अलग-अलग प्रकरणों में नौ गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।
बता दें कि पूर्व में दर्ज प्रकरण और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के हवाले से यह छापेमारी की गई।
पकडे गए आरोपियों के संबंध में कार्रवाई
थाना पण्डरी में धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट में कार में सवार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से 9 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। मामले में ओडिशा के विक्रेता ओर महाराष्ट्र के क्रेता को पकड़ा गया था।
01. परमानंद रावण 22 निवासी गांव बौतालभाठा बरगढ़ ओडिशा।
02. पिंटू प्रधान 26 निवासी गांव बैतालभाठाा बरगढ़ ।
03. चंद्रशेखर पटवा 27 निवासी श्रीलक्ष्मी कॉलोनी रूम नं. 03 जरिमारी मंदिर कल्याण पूर्व महाराष्ट्र।
4. पण्डरी थाना में दर्ज प्रकरण-2 के मामले में धारा 20बी सी, 29 नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में ओड़िशा से 1 आरोपी को मोबाइल के साथ पकड़ा गया था।
आरोपी-घनश्याम गढ़ातिया पिता हरि गढातिया उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम बैतलभाठा थाना जगदलपुर बरगड़ ।
थाना कबीर नगर में दर्ज 60/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में ओड़िशा से 1 आरोपी को गांजा तस्करी के साथ पकड़ा गया था।
आरोपी-जगबंधु सुनानी उर्फ जतिन पिता त्रिनाथ सुनानी 30 वर्ष निवसी वार्ड नंबर 06 स्कुलपारा जियो टॉवर के बाजू अम्बेडकर चौक थाना केसिंगा जिला कालाहाण्डी (ओडिशा)।
प्रकरण 4 में थाना पण्डरी में दर्ज अपराध धारा 20ए, 29 नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में आड़िशा से 2 आरोपियों को गांजा तस्करी करते पकड़ा गया।
01. प्रमोद महानंद 25 निवासी गौड़तुला बलांगीर ओडिशा।
02. भागवत साहू 34 निवासी ग्राम उदयपुर वार्ड 09 थाना टिटलागढ़ ओडिशा।
प्रकरण 5 में थाना सिविल लाइन में दर्ज 88/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में ओड़िशा से 1 आरोपी को गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा गया था।
आरोपी- रंजीत डिगल 28 निवासी ग्राम कानपोडा कुडोमणी होटल के आगे थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा)।
प्रकरण 6 थाना गंज में 179/25 धारा 20 बी 2 सी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में ओड़िशा से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी-लक्ष्मीधर बेहरा 38 निवासी चांदीपुर थाना बौध जिला बौध (ओडिशा)