छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 24मार्च ।प्रदेश में कल 25 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है।प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, किंतु बस्तर संभाग के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग के जिले संभावित है। प्रदेश के शेष संभाग शुष्क रहने की सम्भावना है ।
इस बारिश के पीछे मुख्य कारण एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 0.9 कम ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका मध्य प्रदेश के मध्य भाग में स्थित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।