छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 24मार्च।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने डोंगरगढ़राजनांदगांव सेक्शन के दो रेलवे फाटक बंद करने का फैसला किया है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक,ये दोनों लेवल क्रॉसिंग25मार्च2026को सुबह10बजे से सभी तरह के सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद यहां से कोई भी वाहन या पैदल आवाजाही नहीं हो सकेगी।
बंद होने वाले लेवल क्रॉसिंग की जानकारी इस प्रकार है-लेवल क्रॉसिंग नंबर469 जतकनहर सेक्शन,मुसरा रोड और लेवल क्रॉसिंग नंबर463 राजनांदगांव-बकल सेक्शन,बरघा रोड
रेलवे ने इन फाटकों की जगह रोड ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है। अब सभी वाहनों को इसी नए ओवरब्रिज के जरिए आवागमन करना होगा। इससे जाम और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
रेलवे ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नए मार्ग का ही इस्तेमाल करें और बंद किए गए फाटकों से गुजरने की कोशिश न करें। इससे सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सकेगा।
रेलवे का मानना है कि फाटक बंद कर ओवरब्रिज शुरू करने से ट्रेन और सड़क यातायात के बीच टकराव की आशंका कम होगी,जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।