कुली अब मोबाइल पर बुक कर सकेंगे, रेलवे बना रहा एप

2 days ago 1
ARTICLE AD BOX
छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 24मार्च । रेलवे स्टेशन पर अब जल्द एप के जरिए कुली बुक कर सकेंगे। रेल मंडल इसके लिए विशेष ऐप तैयार कर रहा है। इसमें कुलियों का पूरा विवरण और किराया दर्ज रहेगा। इस एप के लिए रेलवे क्यूआर स्कैनर के जरिए यात्रियों से फीडबैक ले रहा है। एप के शुरू होने पर यात्री, ट्रेन के रायपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचने से पहले ही कुली बुक कर सकेंगे। ट्रेन आते ही कुली संबंधित कोच और सीट तक पहुंचेंगे। इससे यात्रियों को स्टेशन पर कुली खोजने की परेशानी, किराए को लेकर मोलभाव और ओवरचार्जिंग को लेकर विवाद से बचा जा सकेगा। रेलवे इस सर्वेक्षण में कुछ ऐसे प्रश्न पूछ रहा है कितनी बार ट्रेन से यात्रा करते हैं। कुली सेवा लेते हैं या नहीं। स्टेशन में कुली खोजने में दिक्कत होती है या नहीं। किराये की जानकारी है या नहीं। तय राशि से अधिक वसूली होती है या मोलभाव करते हैं। https://forms.gle/tS4D9NdhZKE5TFWg9
Read Entire Article