जिले की 62 पंचायतें पहली बार हुईं टीबी मुक्त, सरपंच-सचिव सम्मानित

1 day ago 1
ARTICLE AD BOX
विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता रैली के साथ 100 दिन के टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ संवाददाता बिलासपुर, 25 मार्च। बिलासपुर जिले में पहली बार 62 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसके साथ ही 20 पंचायतें लगातार दूसरे साल भी टीबी मुक्त बनी रहीं। विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के मौके पर मंगलवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएमएचओ कार्यालय से मितानिनों और सहयोगी संस्थाओं के साथ विशाल रैली निकाली गई, जिसे सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल और जिला टीबी अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंथन सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंच और सचिवों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र, पुष्पगुच्छ और महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने टीबी उन्मूलन के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे और तेज करने के निर्देश दिए। जिला टीबी अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी ने टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाएं। इस मौके पर राज्य में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय अभियान की भी शुरुआत की गई।
Read Entire Article