टिकट कैंसिल से लेकर बोर्डिंग तक बदले नियम, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

1 day ago 2
ARTICLE AD BOX
फर्जी बुकिंग पर सख्ती,तत्काल टिकट के लिए ओटीपी अनिवार्य छत्तीसगढ़ संवाददाता बिलासपुर, 25मार्च।रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री ने दिल्ली में नई व्यवस्था की घोषणा करते हुए कहा कि अब टिकट सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और आसान होगा। रेलवे ने टिकट दलालों और फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है। इसके बाद आईआरसीटीसी से करीब3करोड़ फर्जी अकाउंट हटाए गए है। बॉट और गलत सॉफ्टवेयर पकड़ने के लिए नई तकनीक लागू की गई है। तत्काल टिकट में अब आधार से जुड़ा ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है। इससे अब असली यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है। इसी तरह अब टिकट रद्द कराने के समय में बदलाव किया गया है। कैंसिलेशन का समय भी बदला गया है। पहले 48,12 और 4 घंटे पहले टिकट कैंसल कर सकते थे,अब ये 72,24 और 8 घंटे पहले हो जाएगा। रिजर्वेशन चार्ट अब ट्रेन चलने से 9 से 18 घंटे पहले तैयार हो जाएगा,पहले सिर्फ 4 घंटे पहले बनता था। इसमें यात्री को एक रुपया भी एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ेगा। यात्री को पहले ही पता चल जाएगा कि सीट पक्की है या नहीं,वेटिंग वाले आराम से प्लान बना सकेंगे,दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। खाली बर्थें भी बेहतर तरीके से भरी जाएंगी।आखिरी घंटे में अनुमान लगाकर टिकट बुक करने की आदत भी कम हो जाएगी। अब काउंटर वाला टिकट देश के किसी भी स्टेशन से कैंसल कराया जा सकेगा। पहले सिर्फ शुरुआती स्टेशन पर ही छूट मिलती थी। ई-टिकट कैंसल करने पर टीडीआर जमा करने की झंझट भी खत्म किया गया है। रिफंड अपने आप अकाउंट में आ जाएगा। ट्रेन छूटने से महज 30 मिनट पहले तक क्लास अपग्रेड भी कर सकते हो। पहले चार्ट बनने से पहले ही ये सुविधा थी।
Read Entire Article