ट्रंप ने मध्य पूर्व के हालात पर पीएम मोदी से की बात

2 days ago 1
ARTICLE AD BOX
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है. नई दिल्ली, 24 मार्च। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्ज़ियो गोर नेएक्स पर लिखा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की. दोनों ने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को खुला रखने पर भी बात हुई. पीएम मोदी नेएक्स पर लिखाराष्ट्रपति ट्रंप का फ़ोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर अच्छी बातचीत हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. यह ज़रूरी है कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ खुला, सुरक्षित और सबके लिए उपलब्ध रहे, क्योंकि यह पूरे विश्व के लिए अहम है. हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों पर संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि होर्मुज़ स्ट्रेट जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में रुकावट अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में दुनिया के कई जहाज़ फंसे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं. युद्ध के बाद से ही होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाज़ों का आना जाना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने युद्ध की शुरुआत के बाद पश्चिम एशिया के ज़्यादातर नेताओं से दो राउंड फ़ोन पर बातचीत की है. दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को खुला रखने के लिए सहायता करने की अपील की थी. (bbc.com/hindi)
Read Entire Article