डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर दी यह अहम जानकारी

1 day ago 1
ARTICLE AD BOX
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन ईरान में सही लोगों से बात कर रहा है और वे समझौता करने के लिए बेताब हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन चर्चाओं में शामिल हैं. व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ट्रंप ने कहा कि ईरानी शासन इस बात पर सहमत हो गया है कि वह कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. यह दावा वह पहले भी कर चुके हैं. जब ट्रंप से पूछा गया कि ईरान के साथ शांति समझौते के सफल होने की उन्हें कितनी उम्मीद है, तो उन्होंने जवाब दिया, यह युद्ध जीत लिया गया है. बीबीसी के व्हाइट हाउस संवाददाता के मुताबिक़, प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस बात का बहुत कम ज़िक्र था कि यह जंग वास्तव में कैसे ख़त्म हो सकती है.(bbc.com/hindi)
Read Entire Article