जिला मजिस्ट्रेट और रायपुर पुलिस को दो सप्ताह के भीतर देनी होगी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 24मार्च ।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रामकृष्ण केयर अस्पताल में 17 मार्च को सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस से तीन सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर स्वतः संज्ञान लिया है।
रिपोर्ट के अुनसार मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही निजी ठेकेदार ने उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए थे।
मानवाधिकार आयोग ने कहा कि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह जान गंवाने वाले लोगों के मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा है। आयोग ने इस सिलसिले में जिला मजिस्ट्रेट और रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट में जांच की मौजूदा स्थिति बताने को भी कहा गया है।