नक्सल कमांडर पापाराव समेत 18 का समर्पण

1 day ago 2
ARTICLE AD BOX
छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 25 मार्च। बस्तर संभाग में चल रही पूना मारगेम पुनर्वास पहल के तहत बुधवार को 18 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोडक़र समाज की मुख्यधारा में वापसी की। आत्मसमर्पण कार्यक्रम शौर्य भवन स्थित पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, लालबाग में आयोजित किया गया। दोपहर 1 बजे हुए इस कार्यक्रम में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि तथा टीम बीजापुर के सदस्य मौजूद रहे। आत्मसमर्पण करने वालों में डीकेएसजेडसी सदस्य पापा राव, डीवीसीएम प्रकाश मड़वी और डीवीसीएम अनिल ताती सहित अन्य सक्रिय कैडर शामिल हैं।
Read Entire Article