पापा राव और 17नक्सलियों का आत्मसमर्पण

2 days ago 1
ARTICLE AD BOX
बीजापुर/रायपुर, 24 मार्च। DKSZC सदस्य तथा साउथ सब ज़ोनल ब्यूरो के इंचार्ज पापा राव का 17 अन्य कैडरों के साथ सरेंडर किया। इनमें DVCM प्रकाश मड़वी, DVCM अनिल ताती सहित कुल 18 माओवादी कैडरों का यह समूह, जिसमें 07 महिला कैडर भी शामिल हैं। पुनर्वास की प्रक्रिया के अंतर्गत वे AK-47 राइफलें तथा अन्य श्रेणीबद्ध हथियार भी सौंपें। दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादी आंदोलन के इतिहास में पहली बार नक्सल संगठन प्रभावी रूप से नेतृत्वविहीन हो गया है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि शेष बचे कुछ कैडर, जो वर्तमान में छोटे-छोटे समूहों में भटक रहे हैं, वे भी आने वाले दिनों में शांति का मार्ग चुनते हुए मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेंगे।साउथ सब ज़ोनल ब्यूरो क्षेत्र से आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी 18 कैडरों, जिनमें DKSZC सदस्य पापा राव भी शामिल हैं, के औपचारिक पुनर्समावेशन की प्रक्रिया आगामी समय में की जाएगी।
Read Entire Article