प्रेस कॉम्प्लेक्स में बिजली बाधित, अखबारों का काम प्रभावित

2 days ago 1
ARTICLE AD BOX
सब स्टेशन में चल रहा सुधार कार्य छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 24 मार्च। शहर के रजबंधा प्रेस कॉम्प्लेक्स में सब स्टेशन के सुधार कार्य के चलते मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे अखबारों के कामकाज पर असर पड़ा है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति सामान्य होने की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार, सब स्टेशन के सुधार कार्य में लगे सहायक यंत्री किशोर वर्मा ने छत्तीसगढ़ से चर्चा में बताया कि मरम्मत का कार्य जारी है। इसी वजह से प्रेस कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देर शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रेस कॉम्प्लेक्स में छत्तीसगढ़ सहित कई अखबारों के दफ्तर संचालित होते हैं। बिजली बाधित रहने से यहां दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं।
Read Entire Article