बदतर होती जंगल की आग से निपटने के लिए यूरोप की तैयारी कच्ची

1 day ago 1
ARTICLE AD BOX
जंगलों की आग के बढ़ते संकट के आगे यूरोप की तैयारियां खतरनाक रूप से अपर्याप्त हैं. उसे निवेश बढ़ाने और दमकल विमानों के बेड़े को दुरुस्त करने की जरूरत है. यह बात लीड ऑफ थॉट नाम की एक कंसल्टिंग फर्म द्वारा दी गई रिपोर्ट में सामने आई है. पुर्तगाल स्थित एविनिक्स ने यह रिपोर्ट तैयार कराई है. यह कंपनी दमकल विमान और हेलिकॉप्टर लीज पर देती है. रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन, घटती आबादी और ज्वलनशील वनस्पतियां जमा होने के कारण समूचे दक्षिण यूरोप में जंगल की आग का जोखिम बढ़ गया है. पिछले साल स्वीडन में कुल 1,100 हेक्टेयर जंगल जल गए. फिनलैंड और डेनमार्क में भी वाइल्डफायर का स्तर बढ़ गया है. साल 2025 में यूरोपीय संघ में 10 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जलकर तबाह हो गया. सबसे ज्यादा नुकसान स्पेन को हुआ. वहां 393,079 हेक्टेयर जंगल जल गया. इसके बाद पुर्तगाल, रोमानिया, इटली, ग्रीस और फ्रांस का नंबर है. एविनिक्स के सीईओ जॉन बोग ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि आग लगने का सीजन लंबा होता जा रहा है. एक गोलार्ध से दूसरे गोलार्ध में एयरक्राफ्ट ले जाने का विंडो छोटा होता जा रहा है. इसके कारण दुनिया में उपलब्ध हवाई दमकलसेवा कर रहे विमान कमजोर होते जा रहे हैं. जंगल की आग में आई तेजी को देखते हुए यूरोपीय आयोग 25 मार्च को एक नई रणनीति का प्रस्ताव दे रहा है. इसमें आग के जोखिम को कम करने और बचाव के शुरुआती उपाय मजबूत करने का लक्ष्य रखा जाएगा.(dw.com/hi)
Read Entire Article