'मेड इन इंडिया जहाज' बनाने के लिए शुरू किया गया 70 हजार करोड़ रुपये का अभियान: पीएम मोदी

2 days ago 1
ARTICLE AD BOX
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 24 मार्च को राज्यसभा में होरमुज स्ट्रेट को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि व्यावसायिक जहाजों पर हमला और होरमुज स्ट्रेट जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में रुकावट अस्वीकार्य है. उन्होंने यह भी कहा, मुश्किल हालात के बावजूद हमारी सरकार ने संवाद और कूटनीति के जरिए रास्ते बनाने की कोशिश की है. उन्होंने विदेशी जहाजों पर भारत की निर्भरता के बारे में भी बात की, भारत का 90 फीसदी से अधिक व्यापार विदेशी जहाजों पर होता है. ये स्थिति किसी भी वैश्विक संकट में भारत की स्थिति को और भी गंभीर बना देती है. इसलिए सरकार ने मेड इन इंडिया जहाज बनाने के लिए करीब 70 हजार करोड़ रुपये का अभियान शुरू किया है. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भारत आज शिपबिल्डिंग, शिपब्रेकिंग, मेंटेनेंस और ओवरहॉलिंग जैसी हर सुविधा के निर्माण पर तेज गति से काम कर रहा है. सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च के एक आर्टिकल के मुताबिक, वैश्विक जहाज निर्माण में भारत की हिस्सेदारी फिलहाल एक फीसदी से भी कम है. वहीं, चीन की हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा है. ऐसे में इस क्षेत्र में बड़ा खिलाड़ी बनने के लिए भारत को कई चुनौतियों से पार पाना होगा.(dw.com/hi)
Read Entire Article