सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 5 अतिरिक्त जज बने स्थायी न्यायाधीश

1 day ago 1
ARTICLE AD BOX
छत्तीसगढ़ संवाददाता बिलासपुर, 25 मार्च। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 मार्च 2026 की बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 5 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद जिन जजों को स्थायी बनाया गया है, उनमें शामिल हैं- न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद मालूम हो कि हाईकोर्ट में पहले जजों को अतिरिक्त के रूप में नियुक्त किया जाता है। कामकाज और प्रदर्शन के आधार पर बाद में उन्हें स्थायी बनाया जाता है। इस प्रक्रिया से न्यायपालिका में स्थिरता और निरंतरता बनी रहती है।
Read Entire Article