हटिया-दुर्ग स्पेशल अब बनी नियमित एक्सप्रेस ट्रेन

1 day ago 2
ARTICLE AD BOX
2अप्रैल से नए नंबर और टाइमिंग के साथ चलेगी छत्तीसगढ़ संवाददाता बिलासपुर, 25मार्च।अब तक स्पेशल के रूप में चल रही हाटिया-दुर्ग-हटिया ट्रेन को नियमित कर एक्सप्रेस बना दिया गया है। रेलवे ने इसे नया नंबर18641/18642दिया है,जिससे यात्रियों को अब ज्यादा सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार18641हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी जो2अप्रैल2026से शुरू। इसी तरह18642दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगी जो3अप्रैल2026से शुरू होगी। यह ट्रेन बिलासपुर सहित राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, भाटापारा रायपुर आदि प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल15एलएचबी कोच लगाए जाएंगे,जिनमें 5जनरल कोच,6स्लीपर कोच,1एसी-3और1एसी-2शामिल हैं। हटिया से दुर्ग (18641)सुबह8:20बजे रवाना होगी। इसके बिलासपुर पहुंचने का समय सुबह3:50बजे तथा दुर्ग पहुंचने का समय सुबह6:45बजे होगा। दुर्ग से हटिया(18642)शाम7:35बजे रवाना होगी। इसके बिलासपुर पहुंचने का समय रात10:25बजे तथाहटियापहुंचने का समय सुबह7:15बजे होगा।
Read Entire Article