छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 24मार्च ।पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में सरकार की नाकामी के विरोध में शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा जलाशय में सिलेंडरों का विसर्जन किया। इससे पहले सिलेंडर को गुलाल लगा हाय पहनाया गया। वहीं हाथों में सिलेंडर नुमा पोस्टर भी थे जिन पर सरकार विरोधी नारे लिखे थे।