चार साल से पिता के मौत की जांच लंबित, सवाल पूछने पर पुलिस ने पैर तोड़ा

1 day ago 2
ARTICLE AD BOX
छत्तीसगढ़ संवाददाता कोरबा, 25मार्च।कोरबा जिले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक युवक ने आरोप लगाया है कि थाने में पूछताछ करने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी,जिससे उसका पैर टूट गया। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है और इलाज जारी है। कोतवाली क्षेत्र के धनुवारपारा,रानी रोड निवासी श्रीचंद मतवानी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि उनके बड़े भाई गुरमुख मतवानी की2022में सड़क हादसे में मौत हुई थी। इस मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हुई। जब भी वे और मृतक का बेटा राजेश जानकारी लेने जाते,उन्हें सिर्फ यही कहा जाता कि जांच जारी है। परिजनों के मुताबिक, 18मार्च को मृतक का बेटा राजेश थाने पहुंचा था। उसने केस की प्रगति और सीसीटीवी जांच की जानकारी मांगी,लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद4-5पुलिसकर्मियों को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद राजेश को घेरकर मारपीट की गई,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राजेश ने अपने चाचा और परिवार को फोन कर बुलाया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया,जहां जांच में बाएं पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। फिलहाल उसका इलाज जारी है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि कि मामले की जांच कराई जा रही है,जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना वजह मारपीट की और वे दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Read Entire Article