जबलपुर और जगदलपुर की फ्लाइट बंद, प्रयागराज अब हफ्ते में सिर्फ एक दिन

1 day ago 2
ARTICLE AD BOX
28मार्च से लागू होगा नया समर शेड्यूल छत्तीसगढ़ संवाददाता बिलासपुर, 25मार्च।बिलासपुर की हवाई सेवाओं को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।28मार्च से लागू होने वाले नए समर शेड्यूल में जहां उड़ानों के बढ़ने की उम्मीद थी,वहीं उल्टे कई सेवाएं कम या बंद कर दी गई हैं। इससे शहर की कनेक्टिविटी और विकास पर सीधा असर पड़ने वाला है। नए शेड्यूल के तहत बिलासपुरजबलपुर फ्लाइट पूरी तरह बंद कर दी गई है। बिलासपुरजगदलपुर सेवा भी बंद की जा रही है। इसके अलावा प्रयागराज फ्लाइट अब हफ्ते में सिर्फ एक दिन कर दी गई है। प्रयागराज रूट धार्मिक,शिक्षा और न्यायिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है,ऐसे में इसकी कटौती से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। बिलासपुर से दिल्ली और कोलकाता जाने वाली फ्लाइट अब सीधी नहीं रहेंगी। अब ये उड़ानें अंबिकापुर होते हुए संचालित होंगी,जिससे यात्रा समय बढ़ेगा और यात्रियों की संख्या भी घटने की आशंका है। एलायंस एयर ने बिलासपुरजबलपुर फ्लाइट को बंद कर दिया,जबकि यह सेवा लंबे समय से चल रही थी और यात्रियों की संख्या भी ठीक-ठाक थी। इससे पहले भोपाल और इंदौर की फ्लाइट भी शुरू होने के कुछ समय बाद ही बंद कर दी गई थी। हैदराबादबिलासपुर फ्लाइट को लेकर भी फिर निराशा हाथ लगी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने पहले इस सेवा को शुरू करने का भरोसा दिया था,यहां तक कि ट्रायल रन भी हो चुका था,लेकिन अब तक यह सेवा शुरू नहीं हो पाई। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। समिति का कहना है कि राज्य सरकार नई एयरलाइंस को नहीं ला रही है। सिर्फ एलायंस एयर पर पूरा बोझ डाल दिया गया है जिसके पास सीमित विमान होने से सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। समिति ने कहा कि अगर अन्य कंपनियों को मौका दिया जाता,तो स्थिति बेहतर हो सकती थी। हवाई सेवा विस्तार के लिए रायपुर से दिल्ली तक कई बार प्रदर्शन और मांग उठ चुकी है,लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। लगातार घटती हवाई सेवाओं से बिलासपुर के व्यापार,शिक्षा और न्यायिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
Read Entire Article