भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुए डिप्टी सीएम

2 days ago 2
ARTICLE AD BOX
साव की असम चुनाव में मैराथन बैठक छत्तीसगढ़ संवाददाता धेमाजी/लखीमपुर, (असम), 24 मार्च। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज असम प्रवास में धेमाजी में भाजपा प्रत्याशियों के भव्य नामांकन रैली में शामिल हुए। इस रैली में धेमाजी के हर सडक़, हर चौक चौराहों में जनसैलाब देखने को मिला। इसके बाद धेमाजी विधानसभा, सिसिबोरगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. रनोज पेगू एवं जीवन गोगोई ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा यह अपार जनसमर्थन आगामी चुनाव परिणामों का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रभावी नेतृत्व में असम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और जनता इस विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का गठन होगा। रैली में लखीमपुर के सांसद प्रधान बरुआ, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read Entire Article