छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 24मार्च ।महापौर के गृह वार्ड में बाजार चौक के पास मुख्य मार्ग से लगी नाली को सुधारने की बजाय गली की सही एवं सुचारू नाली को खोदकर मलबे का ढेर लगा दिया गया है। , पिछले पांच दिनों से लोग गिरते-बचते चलने पर मजबूर हैं।बाज़ार के पास गलीनुमा मार्ग से लगी नाली को खोदकर मलबा का सकरे रास्ते में ढेर लगा दिया गया है। आप पार्टी केसागर क्षीरसागर, बीरेन्द्र पवार ने तत्काल इस मार्ग को सुधारने की मांग की है अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
दूसरी ओरआप पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं कर्मचारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि चंगोराभाठा सब्जी बाजार एवं शुक्रवारी बाजार गुढ़ियारी ही राजधानी में ऐसा बाज़ार है, जहाँ मांस मटन एवं हरी सब्जी का विक्रय एक जगह पर किया जाता है जो कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है। इससे आम नागरिकों को स्वास्थ्यगत समस्या झेलना पड़ रहा है।